नक्सली हमला: विधायक भीमा मंडावी समेत पांच जवान शहीद, पूर्व सीएम रमन सिंह ने जताया दु:ख, हत्या को बताया राजनितिक साजिश !

0
81

09 अप्रैल 2019, भिलाई। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक के वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया है। इस घटना में विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई है तथा पांच जवान शहीद हो गए हैं।

  • राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के कुआकोंडा क्षेत्र के श्यामगिरी के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक भीमा मंडावी के वाहन को उड़ा दिया।
  • इस घटना में मंडावी की मौत हो गई तथा चार जवान भी शहीद हो गए। नक्सलियों ने विस्फोट के बाद गोलीबारी भी की है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि भीमा मंडावी का काफिला आज बचेली से कुआकोंडा की ओर रवाना हुआ था।
  • काफिला जब श्यामगिरी के करीब था तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसमें सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई।’ उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है।

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने नक्सल हमले को बताया साजिश

  • पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बस्तर में दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी समेत पांच जवानों की नक्सली हमले में हुए मौत पर गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही विपक्ष पर हमला किया। रमन सिंह ने कहा कि ये ह्दय विदारक घटना है।
  • हम सबके लिए संघर्ष करने वाला इंसान शहीद हो गया।
  • पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दंतेवाड़ा के नकुलनार में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सल हत्या के मामले में राजनीतिक साजिश की आशंका जताई है।
  • भीमा की मौत के बाद मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में भाजपा के इकलौते विधायक को साजिश के तहत मारा गया है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूर्व सासंदों, विधायकों की सुरक्षा हटाई गई है।
  • इस मामले को लेकर भी उन्होंने कहा कि मैंने पत्र लिखकर आग्रह किया था कि सुरक्षा न हटाई जाए।
  • ऐसा करना प्राणघातक होगा। इसके बावजूद हमारे पूर्व विधायकों, सासंदों की सुरक्षा हटाई गई।
  • उन्होंने कांग्रेस सरकार के लिए कहा कि न जाने ये कितनी ऐसी घटनाएं देखना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here