RBI ने बदला नियम! बैंक​ में​ चेक देने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान….

0
723

नई दिल्ली 04 अगस्त 2021। एक अगस्त से भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब आपको सतर्क रहने की भी जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब शनिवार को जारी किया गया चेक रविवार को भी क्लीयर हो सकता है।

  • यानी आपको चेक के क्लीयरेंस के लिए हर समय अपने खाते में बैलेंस रखना होगा।
  • वरना अगर आपका चेक बाउंस हुआ तो पेनाल्टी लग सकती है।
  • आरबीआइ ने नेशनल आटोमेटिड क्लीयरिंग हाउस को अब 24 घंटे सातों दिन चालू रखने का फैसला लिया है।
  • इसके तहत अब सभी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों में भी यह नियम लागू होगा।
  • नया नियम 1 अगस्त से नया नियम लागू हो गया है।