ब्रेकिंग: कर्मा परिवार पर नक्सली हमले की आशंका.. IB ने सोमवार को मेले जाने से रोका था.. आज कड़ी सुरक्षा के बीच मेले जाएंगी विधायक देवती कर्मा और पूरा परिवार..

0
67

दंतेवाड़ा 18 फरवरी, 2020। झीरम घाटी नक्सल हमले में मारे गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा के परिवार को एक बार फिर पुलिस विभाग ने अलर्ट किया है। बताया जा रहा है कि कर्मा परिवार पर आईबी रिपोर्ट के मुताबिक अलर्ट जारी किया है। इस लिहाज से सोमवार को विधायक देवती कर्मा समेत पूरा परिवार एक मेले में शामिल होने जा रहा था, लेकिल पुलिस ने उन्हें अलर्ट जारी करते हुए रोक​ दिया। अब कर्मा परिवार आज कड़ी सुरक्षा के बीच मेले में शामिल होगी।

फरसपाल मेले में सुरक्षा बढ़ाई गई। फरसपाल इलाके के पास AK-47 जैसे बड़े हथियारों से लैस नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद फ़ोर्स ज्यादा मुस्तैद है।

आशंका है कि नक्सली पारंपरिक फरसपाल मेले में हमला करने की साज़िश रच सकते हैं। विधायक देवती कर्मा के साथ कर्मा परिवार मेले में शामिल होता है। उनकी सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी हुआ है।

बता दें कि 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर ताबड़तोड़ हमला कर 35 नेताओं और कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा, पूर्व विधायक उदय मुदलियार को नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया था।