छत्तीसगढ़ में रविवार को मिला रिकार्ड कोरोना पॉजिटीव केस.. 429 नए मरीजों की पुष्टि.. 4 की मौत भी..

0
165

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे है। रोजाना लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं मौत के आंकड़े का ग्राफ भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी बीच रविवार को प्रदेश में कोरोना पॉजिटीव के रिकार्ड 426 नए केस मिले है।

दरअसल स्वास्थ्य विभाग की जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार देर रात छत्तीसगढ़ में 124 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि शाम तक प्रदेश में 305 मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज मिले कुल मरीजों की संख्या 429 हो गई है। वहीं, आज 261 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 4 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

आज मिले कुल मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 7613 हो गई है। इनमें से 4944 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2626 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 43 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 199
दुर्ग- 84
बस्तर- 21
बिलासपुर- 22
बलौदाबाजार- 18
राजनांदगांव- 19
बीजापुर- 11
दंतेवाड़ा- 11
सुकमा- 9
रायगढ़- 7
कांकेर- 6
जांजगीर- 4
मुंगेली- 3
सूरजपुर- 2
कवर्धा- 3
बालोद- 2
बेमेतरा- 3
महासमुंद- 1
सरगुजा- 1
कोरिया- 1
धमतरी- 1
कोरबा- 1