चीन की भारत में घुसपैठ को लेकर मंत्री सिंहदेव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना…ट्वीट कर लिखा: चीन हमारी सीमा के अंदर,पीएम गुफा के अंदर…

0
164


रायपुर 13 जून 2020 चीन का भारत में घुसने को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है…मंत्री टीएस सिंह देव ने ट्वीट कर लिखा- दुख की बात है कि चीन हमारी सीमा के अंदर प्रवेश कर हमारी ज़मीन पर कब्जा कर रहा है और प्रधानमंत्री मौन हैं। लाल आंख भी गायब है।

उम्मीद है कि मोदी जी अपनी गुफा से बाहर आ कर अपनी विदेश नीति, जो कि झूला झूलने और फोटो खिंचवाने तक सीमित रह गई है, उसकी असफलता की सच्चाई देश को बताएंगे।

इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री ने राजनाथ सिंह से ट्वीट के माध्यम से सवाल किया था सिंह देव ने लिखा था…सच्चे नेता की निशानी वह है जो बात को चला सके। यह हमारे महान राष्ट्र का दुर्भाग्य है कि दुश्मन सेना अंदर चली गई और रक्षा मंत्री भारत के लोगों द्वारा उठाए जा रहे राष्ट्रीय सुरक्षा के सवालों का जवाब देने में असमर्थ हैं।

Previous articleCRPF जवान की हार्टअटैक से मौत…इलाज के दौरान तोड़ा दम
Next articleयहा निकली 10वीं,12वीं पास के लिए बंपर नौकरी…लास्ट डेट…
समय बदला और अन्य संचार माध्यमों की तरह सीजी मेट्रो ने वेबसाइट की अहमियत को भी पहचाना और वर्ष 2017 में सीजी मेट्रो डॉट कॉम की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ और देश के हिंदीभाषी पाठकों तक समाचार और विश्लेषण पहुंचाना है। यह एक 24X7वेबसाइट है और पत्रकारों की एक टीम सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश भर के पाठकों के लिए सामग्री उपलब्ध कराती है। CG METRO हिंदी न्यूज़ पढ़ने का एक ऐसा मंच है जिस पर पूरे दिन की सभी बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट की जाती है। इस वेबपोर्टल पर दी जाने वाली सभी जानकारियां अथवा सभी खबरे एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद पोस्ट की जाती है।