राहत भरी खबर : भारत में लग रहा कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक, 24 घंटे में करीब एक लाख नए मरीज, पॉजिटिविटी रेट में भी आई गिरावट…

0
117

नईदिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। भारत में अब पिछले 2 महीने में सबसे कम नए केस सामने आए हैं। साथ ही कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर यानी रिकवरी रेट (Recovery Rate) भी लगातार बढ़ रहा है।

  • भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नए मामले 61 दिनों में सबसे कम आए हैं।
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 6.34% है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13,90,916 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,27,86,482 हो गया है।
  • भारत में कोरोना के 1,00,636 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,89,09,975 हुई।
  • 2,427 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,49,186 हो गई है। 1,74,399 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,71,59,180 हुई।
  • देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,01,609 है।