राहत भरी खबर : छत्तीसगढ़ को मिला 8800 ‘रेमडेसिविर’ इंजेक्शन

0
70

रायपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बिच प्रदेशवासियों के लिए अच्छी खबर है। आज छत्तीसगढ़ को 8800 ‘रेमडेसिविर’ इंजेक्शन मिले है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल के बाद राज्य में रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति निरंतर जारी हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन और जिला प्रशासन के समन्वय से राज्य के विभिन्न जिलों और अस्पतालों में आवश्यकतानुसार इंजेक्शन की आपूर्ति की जा रही हैं। आज राज्य को मिले 8800 रेमडेसिविर इंजेक्शन का अस्पतालों में वितरण किया जा रहा है।

निरंतर आपूर्ति में मिल रही हैं मदद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रबंध संचालक छग राज्य सड़क विकास निगम और कृषि विभाग के संयुक्त सचिव भोसकर विलास संदीपन को दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई में नियुक्ति दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक अरूण प्रसाद को हैदराबाद में तैनात किया गया हैं। इससे निरंतर आपूर्ति में मदद मिल रही हैं।

खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि आज सन फार्मा ने 5400 और हेटरो कंपनी ने 3400 इंजेक्शन की आपूर्ति की हैं। आपूर्ति का यह क्रम बना रहेगा।