मोदी कैबिनेट के विभागों का बंटवारा, सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को मिला जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार, पूर्व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं…

0
103

31 मई 2019, रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त कैबिनेट में मंत्रियों को विभागों का आबंटन कर दिया है। छत्तीसगढ़ से एक मात्र मंत्री रेणुका सिंह को जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ से केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक बार फिर रेणुका सिंह के रुप में आदिवासी को स्थान मिला है।

मोदी की पहली सरकार में भी यहां से आदिवासी विष्णु देव साय को ही केंद्र में राज्य मंत्री बनाया गया था। छत्तीसगढ़ की आबादी का करीब 52 फीसद हिस्सा आदिवासी है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल में यहां से आदिवासी को प्रतिनिधित्व देकर भाजपा ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर के आदिवासियों को साधने की कोशिश की है।

बता दें कि रेणुका सिंह पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री भी रही चुकी हैं। वे अनुसूचित जनजाति की तेजतर्रार नेत्री के तौर पर भी जानी जाती हैं। बता दें कि रेणुका सिंह प्रेमनगर से विधायक दो बार निर्वाचित हुई हैं। 2003 से 2005 तक महिला बाल विकास मंत्री भी रही हैं। इसके साथ ही वे 2005 से 2013 तक सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here