24 जनवरी 2019, दुर्ग। मुख्यमंत्री निवास में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से राईस मिल के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। सौजन्य भेंट के दौरान प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बतायी, जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आदिवासी कंडरा समाज की अध्यक्ष तुलसी मरकाम ने मुख्यमंत्री से स्व-सहायता समूह से संबंधित समस्या बतायी। मुख्यमंत्री श्री बघेल उनकी समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसी तरह कुर्मी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बतायी। दूर-दराज केेे ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को उनकी समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया है।