दुखद खबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन.. देश में शोक की लहर.. PM मोदी, CM भूपेश बघेल समेत तमाम लोगों ने दी श्रद्धांजलि.. 6 साल से कोमा में थे जसवंत..

0
100

नई दिल्‍ली। देश कोरोना महासंकट काल के बीच आज एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है कि, भाजपा के वरिष्ठ नेता ईमानदार छवि वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में इस दुनिया का अ‍लविदा कह चले है। जसवंत सिंह जी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने ट्वीट कर दुख जताया है।

6 साल से कोमा में थे जसवंत :

भारतीय जनता पार्टी के प्रख्यात नेता जसवंत सिंह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे है और वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, पिछले छह साल से कोमा में थे। दिल्‍ली के आर्मी अस्‍पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर जसवंत सिंह (रिटा) का आज सुबह 6.55 बजे निधन हो गया। उन्‍हें जून को भर्ती कराया गया था और सेप्सिस के साथ मल्‍टीऑर्गन डिसफंक्‍शन सिंड्रोम का इलाज चल रहा था। उन्‍हें आज सुबह कार्डियक अरेस्‍ट आया। उनका कोविड स्‍टेटस निगेटिव है।

PM मोदी ने की मानवेंद्र से फोन पर बात :

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र से फोन पर बात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके साथ ही अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट साझा करते हुए दुख भरी प्रतिक्रिया दी। PM नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान देश की सेवा पूरी मेहनत से की। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।

सवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा, उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जी के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ”अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया। जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा में तारकीय रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।”

Image