साहू समाज ने महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ममता साहू का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया… सेल्फी लेने वालों की लगी होड़…

0
220

रायपुर। छत्तीसगढ़ साहू संघ ने साहू समाज की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ममता साहू का आज 48वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश साहू संघ के कार्यालय में एक आयोजन किया। जहां सभी पदाधिकारियों को मिठाईयां व नाश्ता बांटे गए।

साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी महामंत्री योगेश साहू ने बताया कि डॉ. ममता साहू (दीदी) का जन्मदिन आज साहू समाज की तरफ से बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की तमाम पदाधिकारी मौजूद रही। इस दौरान उनके कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गई। जिस पर बताया गया कि प्रदेश कार्यालय में बने नवीन विश्राम गृह डॉ. ममता साहू की पहल पर माननीय पूर्व मुख्यमंत्री ड़ॉ. रमन सिंह के योगदान से बना है। और आगे भी समाज के विकास के लिए संघर्ष करती रहेंगी।

डॉ. ममता साहू के जन्मदिन के खास मौके पर आज उन्होंने 51 किलो का देसी घी के लड्डू वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पर चढ़ाए। इसके साथ ही प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए आर्शीवाद मांगा।

साहू समाज की महिला पदाधिकारियों की सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिला पदाधिकारियों ने शेल्फी लेते रहे। और सभी ने दिल से जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद ममता साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। और अपने जन्मदिन पर उनका आर्शीवाद भी लिया।

इस दौरान हनुमंत साहू कोषाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, ऋषि साहू कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ट, योगेश साहू प्रभारी महामंत्री युवा प्रकोष्ट, मनोज साहू मीडिया प्रभारी प्रदेश साहू संघ, डॉ केशव साहू संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ट, गौतम साहू संगठन सचिव युवा प्रकोष्ठ , तुलसी साहू, तृप्ति साहू, तनु साहू, पुष्पा साहू, सत्येंद्र साहू, परमेश्वर साहू, भूपेंद्र साहू, सौरभ राज गुप्ता, शिव साहू, रोहित साहू, डेविड साहू , रवि साहू , गिरधारी साहू, रायपुर जिला महिला अध्यक्ष किरण साहू , कार्यकारी अध्यक्ष सविता साहू, रेखा साहू संगठन सचिव जितेश्वरी साहू, नीरा साहू , सचिव सोनिया साहू, शकुन साहू , गायत्री साहू, तुलसी साहू समेत साहू समाज के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।