साहू समाज ने जताया मुख्यमंत्री और उनके सलाहकार विनोद वर्मा का आभार… संदीप साहू की पहल पर किसान को मिली मदद..

0
179

अंबिकापुर/रायपुर 1 अप्रैल, 2020।  सरगुजा संभाग साहू समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया है। साहू समाज सरगुजा संभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की जनता के हितैषी और यशस्वी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरकार अपने सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सुरजपुर जिले के एक किसान विजय साहू के समस्या का त्वरित निराकरण कर उन्हें हतोत्साहित होने से बचाया।

उक्त किसान ने सूरजपुर जिले के एक गांव में 15 एकड़ में खीरे की फसल लगाया था। शासन द्वारा खेती-बाड़ी एवं कृषि कार्यों में वर्तमान में कोई रोक नहीं लगाई गई है। इसके बावजूद गांव के कुछ लोग उक्त किसान को खीरे की तोड़ाई एवं ट्रांसपोर्टिंग करने मना कर दिए थे।

अगर एक दो दिनों में खीरे की तोड़ाई और ट्रांसपोर्टिंग नहीं होता तो 15 एकड़ में लगी हुई सारी फसल के साथ किसान की सारी मेहनत लागत और उम्मीद पर पानी फिर जाता। इस बात को सोच- सोच कर किसान बहुत दुखी और परेशान था।

संदीप साहू की पहल पर किसान को मिली मदद..

थक-हारकर उन्होंने एक पत्रकार को अपनी सारी व्यथा सुनाई। पत्रकार ने सलाह दिया कि आप अपने किसी बड़े सामाजिक पदाधिकरी को संपर्क करे या अपने राष्ट्रीय साहू समाज के कार्यकारी युवा अध्यक्ष संदीप साहू से बात कीजिए। किसान ने संदीप साहू से बात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया।

संदीप साहू ने किसान की परेशानी को समझते हुए तत्काल रात्रि 11 बजे मुख्यमंत्री जी के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा से फोन पर बात किया। विनोद वर्मा ने विषय की गंभीरता को समझते हुए उसी वक्त सुरजपुर के कलेक्टर से बात करके उक्त किसान की समस्या का निराकरण करने को कहा।

रात में ही किसान के मोबाइल पर सूरजपुर कलेक्टर महोदय का फोन आया की आपको  हत्तोतसाहित होने की जरूरत नहीं है आप सुबह अपने खेत में पहुंचे, प्रशासन आपके साथ है। 

अगली सुबह पूरा प्रशासनिक अमला किसान के खेत में पहुंचकर किसान को हो रही दिक्कतों का मौके पर ही समाधान किया। गांव के लोगों को भी समझाइश दी गई। इस प्रकार एक किसान और उसका परिवार बर्बाद होने से बच गया।

मुख्यमंत्री एवं उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा द्वारा किसान की पीड़ा को समझते हुए संदीप साहू जी के एक अनुरोध पर समस्या का तत्काल और उचित निवारण करना छत्तीसगढ़  सरकार के जनहितैषी कार्यों एवं जनता की भलाई के लिए चौबीस घंटे सक्रिय होने के भाव को प्रकट करता है।

जब इस घटना की जानकारी साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी लक्ष्मी गुप्ता को हुई तो उन्होंने, सरगुजा के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ महेश साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मनीष साहू और संभाग अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कमल कांत साहू एवं समस्त साहूजन की ओर से सरकार के इस सहयोग की प्रसंशा करते हुए, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सलाहकार माननीय विनोद वर्मा एवं साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू के प्रति साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया हैं।