साहू समाज ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए कलेक्टर को सौंपा 111111 रुपए का चेक…

0
92

महासमुन्द। महासमुन्द जिला साहू संघ ने आज साहू समाज के जिलाध्यक्ष धरमलाल साहू के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टर सुनील जैन को मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख, एक हजार, एक सौ ग्यारह रूपए का चेक भेंट किया है। जिले के साहू समाज ने यह चेक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है ताकि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में कोरोना से पीडि़तों की मद्द की जा सकगे। महासमुन्द कलेक्टर सुनील जैन को चेक सौंपने वालों में साहू समाज के जिलाध्यक्ष, मनोजकांत साहू, डॉ. तरूण साहू अन्य साहू समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।