मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से साहू समाज के पदाधिकारियों ने की मुलाकात.. देश में टॉप-2 CM आने पर दी बधाई…

0
105

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। युवा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारणी के अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में आए युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों के सर्वे में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दी। युवा प्रकोष्ठ ने प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। इस अवसर पर संदीप साहू राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष, सुरजीत साहू प्रदेश अध्यक्ष, प्यारे लाल साहू संभाग अध्यक्ष, शशिकांत साहू जिलाध्यक्ष समेत पवन साहू , मनोज साहू, ओम प्रकाश साहू, गोपेश साहू, देवेंद्र साहू , दिनेश साहू , प्रकाश साहू , दिलीप साहू उपस्थित थे।

Previous articleविश्व रक्तदान दिवस पर विशेष जानकारी ….
Next articleबॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, घर में लगाई फांसी
समय बदला और अन्य संचार माध्यमों की तरह सीजी मेट्रो ने वेबसाइट की अहमियत को भी पहचाना और वर्ष 2017 में सीजी मेट्रो डॉट कॉम की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ और देश के हिंदीभाषी पाठकों तक समाचार और विश्लेषण पहुंचाना है। यह एक 24X7वेबसाइट है और पत्रकारों की एक टीम सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश भर के पाठकों के लिए सामग्री उपलब्ध कराती है। CG METRO हिंदी न्यूज़ पढ़ने का एक ऐसा मंच है जिस पर पूरे दिन की सभी बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट की जाती है। इस वेबपोर्टल पर दी जाने वाली सभी जानकारियां अथवा सभी खबरे एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद पोस्ट की जाती है।