मंत्र पढ़ने के दौरान ‘स्वाहा’ नहीं बोला तो नर्मदानंद महाराज ने पंडित को मारा चांटा, मचा बवाल, कर्मकांडी-वेदपाठी ब्राह्मण संघ के पदाधिकारी ने जताया आक्रोश..

0
76

15 जुलाई 2019, रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में अजीबों गरीब मामला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की सरकार के समय राज्यमंत्री का दर्जा मिलने और विवाद के बाद इस्तीफा देने से चर्चा में आए नित्यानंद आश्रम के बाबा नर्मदानंद महाराज ने रविवार को आश्रम में चल रहे गणपति यज्ञ के दौरान भूदेव पंडित को चांटा मार दिया। आहुति के लिए मंत्र पढ़ने के बाद ‘स्वाहा’ नहीं बोलने पर वे नाराज हो गए थे। वहीं पंडित भूपेश ने भी इस मामले की थाने में​ शिकायत दर्ज कराई है। इधर, नर्मदानंद ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और एक भक्त को पक्ष रखने को कहा। जानकारी मिलने पर कर्मकांडी-वेदपाठी ब्राह्मण संघ के पदाधिकारी पहुंचे और आक्रोश जताया तथा दीनदयाल नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

  • जानकारी के मुताबिक नित्यानंद आश्रम में पांच दिन तक चलने वाला गणपति यज्ञ का आयोजन शुक्रवार से किया जा रहा है।
  • रविवार की सुबह भूदेव पंड़ित, शुभम मेहता मंत्र पढ़ रहे थे और अन्य पंडित नंदकिशोर व्यास, पं. मयूर शर्मा, पं. दीपक शर्मा व हेमंत उपाध्याय आहुति दे रहे थे।
  • इस दौरान मंत्र पढ़ने के बाद स्वाहा नहीं बोलने पर संत नर्मदानंद महाराज ने भूदेव शुभम को डांटा तो वे आसंदी से उठ गए।
  • इसके बाद उन्होंने दूसरे पंडित को मंत्र पढ़ने को कहा जिस पर महाराज नर्मदानंद ने पंडित शुभम को चांटा मार दिया।
  • बता दें महाराज नर्मदानंद का विवादों से पुराना नाता रहा है।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा मिला था।
  • उन पर शासकीय भूमि पर कब्जा करने और समर्थकों को आपस में लड़वाने का भी आरोप लगा था।
  • जिसके उन्होंने राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here