इस राशि पर अगले 10 साल तक नहीं लगेगी शनि की साढ़े साती, जानिए कब होगा शनि का राशि परिवर्तन और किन पर रहेगी शनि साढ़े साती…

0
442

ज्योतिष शास्त्र 24 जुलाई 2021। हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में कभी न कभी शनि साढ़े साती का सामना करना ही पड़ता है। शनि की ये महादशा साढ़े सात साल तक रहती है। जिनकी कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में विराजमान हैं उन्हें इस दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं जिनकी कुंडली में शनि मजबूत हैं उनके लिए शनि साढ़े साती लाभप्रद साबित होती है। जानिए किस राशि वालों को अगले 10 साल तक शनि साढ़े साती का सामना नहीं करना पड़ेगा।

2021 में शनि की स्थिति

शनि का एक साथ 5 राशियों पर प्रभाव रहता है। 3 राशि पर शनि साढ़े साती तो 2 पर शनि ढैय्या चलती है। वर्तमान में शनि मकर राशि में विराजमान हैं। धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती तो मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। जिसमें धनु वालों पर इसका आखिरी चरण, मकर वालों पर दूसरा चरण और कुंभ वालों पर इसका पहला चरण चल रहा है।

2022 से 2031 तक शनि की स्थिति

अगले 10 साल की बात करें तो सिंह राशि वालों को शनि साढ़े साती का सामना नहीं करना पड़ेगा हालांकि शनि ढैय्या इन पर जरूर चलेगी।

जानिए इस दौरान कब-कब होगा शनि का राशि परिवर्तन और किन पर रहेगी शनि साढ़े साती…

2022 में शनि की स्थिति

इस वर्ष 29 अप्रैल को शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिससे मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती तो मिथुन और तुला वालों पर शनि की ढैय्या रहेगी।

2023 : शनि का गोचर नहीं
2024 : शनि का गोचर नहीं
2025 : शनि 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिससे कुंभ, मीन और मेष वालों पर शनि साढ़े साती का असर रहेगा। वहीं सिंह और धनु वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
2026 : शनि का गोचर नहीं
2027 : शनि 3 जून को मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिससे मीन, मेष और वृषभ वालों पर शनि साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। वहीं कन्या और मकर वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
2028 : शनि गोचर नहीं
2029 : शनि 8 अगस्त से वृषभ राशि में गोचर करने लगेंगे। जिससे मेष, वृषभ और मिथुन वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। वहीं तुला और कुंभ वालों पर शनि की ढैय्या रहेगी।
2030 : शनि गोचर नहीं।
2031 : शनि गोचर नहीं।