स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय के OSD होंगे डिप्टी कलेक्टर नवीन भगत, राजनांदगांव में थे पदस्थ, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश..

0
240

28 मई 2019, रायपुर। राजनांदगांव के डिप्टी कलेक्टर नवीन भगत को राज्य सरकार ने विशेष सहायक की नई जिम्मेदारी दी है। डिप्टी कलेक्टर नवीन भगत अब स्कूल शिक्षा और सहकारिता मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम के ओएसडी होंगे राज सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें उन्हें राजनांदगांव की सेवाएं पैतृक विभाग से लेते हुए तत्काल प्रभाव से विशेष सहायक बनाया है।

गौरतलब है कि मंत्री बनने के बाद टेकाम ने अपनी पत्नी डॉ. रमा सिंह को ही अपने विभागों में विशेष सहायक के पद पर पदस्थ करवा लिया था। यह मामला सरकार के लिए किरकिरी का सबब बनने लगा।

जिसके बाद सरकार ने डॉ. रमा सिंह की नियुक्ति का आदेश निरस्त किया। डॉ. रमा सिंह वर्तमान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ हैं। मंत्री की पत्नी चार दिन पहले ही विशेष सहायक नियुक्त की गई थीं। हालांकि उनका कार्यकाल ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here