बड़ी खबर: दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस से देवती कर्मा के नाम पर लगी मुहर..

0
105

30 अगस्त 2019, दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए देवती कर्मा कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। पार्टी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि गुरुवार को रायपुर में कांग्रेस प्रदेश समिति की बैठक में प्रत्याशी के नाम को लेकर चर्चा की गई थी। जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान को नाम भेजा गया था। जिसके बाद अब आलाकमान ने देवती कर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है। बता दें कि नक्सलियों ने बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। बता दें कि दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए 23 सितंबर को वोट डाले जाएंगे वही 27 सितंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।

कौन है देवती कर्मा

देवती कर्मा दिवंगत कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा की पत्नी है। महेंद्र कर्मा 2013 में झीरम घाटी हमले में शहीद हो गए थे। जिसके बाद 2013 विधानसभा में कांग्रेस ने देवती कर्मा को दंतेवाड़ा से प्रत्याशी बनाया था। कर्मा ने 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के भीमा मंडावी को 59 हजार वोटों से हराया था। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में देवती कर्मा को हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी के भीमा मंडावी ने उन्हें हराया था। अब कांग्रेस ने पुनः देवती कर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।