सुकमा में सुरक्षा बल के जवानों ने सर्चिंग के दौरान 20 किलो का आईईडी बरामद किया..

0
88

13 सितंबर 2019 ,सुकमा। सुकमा में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने 20 किलो आईईडी बरामद किया। यह चिंतागुफा थाना क्षेत्र तिमेलवाड़ा और पुसवाड़ा के बीच मुख्य मार्ग पर आईईडी बरामद किया।

जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा 20 किलो का आईईडी लगाया गया था।जिसे फोर्स ने निष्क्रिय कर दिया है।

सीआरपीएफ की 150 वीं और 74 वीं वाहिनी और कोबरा बटालियन  206 के जवानों की संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी।

सर्चिंग के दौरान चिंतागुफा थाना क्षेत्र के तिमेलवाड़ा और पुसवाड़ा के बीच मुख्य मार्ग पर नक्सलियों ने 20 किलो का आईईडी प्लांट किया था।जिसे बीडीएस की टीम ने निकालकर निष्क्रिय कर दिया।

बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी हमला के फिराक पर थे। 20 किलो आईईडी बड़ी से बड़ी वाहनों को हवा में उड़ा सकती थी। जवानों द्वारा आसपास के एरिया को भी सर्चिंग कर रहे हैं।