छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के जवानों को मिली बड़ी सफलता : मुठभेड़ में एक महिला सहित दो नक्सली ढेर, पांच लाख के इनामी सहित पांच गिरफ्तार…..

0
90

केशकाल। छत्तीसगढ़ से नक्सली मुठभेड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के वनांचल क्षेत्र दक्षिण बस्तर से पुलिस नक्सली मुठभेड़ की दो अलग—अलग घटनाएं सामने आई है। पहली घटना नारायणुर जिले के जंगालपुट्टी से सामने आई है, जहां जवानों ने 5 लाख के इनामी सहित 5 नक्सली गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी घटना केशकाल के कुएमारी क्षेत्र की है, जहां डीआजी जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।

  • घटना स्थल से दोनों ही दल के जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री और हाथियार बरमद की है।
  • अबूझमाड़ के जंगालपुट्टी के जंगलों में जिला पुलिस बल और DRG जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी।
  • इस दौरान जंगल बीच जवानों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
  • गिरफ्तार नक्सली में एक पांच लाख रुपए का इनामी है।
  • जवानों की टीम ने मौके से नक्सल साहित्य, 3 नग भरमार बंदूक और डेटोनेटर रिमोर्ट कंट्रोल डिवाइस बरामद किया है।
  • केशकाल पुलिस के जवानों की टीम कुएमारी क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकली थी।
  • इसी दौरान जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों की टीम पर हमला कर दिया।