पार्षद प्रत्याशी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेख गफ्फार का निधन.. CM भूपेश बघेल ने जताया शोक

0
83

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेख गफ्फार का रविवार देर रात निधन हो गया। वह शहर के संजय गांधी नगर वार्ड 29 से उम्मीदवार थे। दरअसल बीते 18 दिसंबर को ह्रदयाघात हुआ था। जिसके बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती करया गया था। इसके बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान ही 18 दिसंबर को अचानक उन्हें सीने में दर्द उठा था। बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्ट अटैक आने की जानकारी दी थी। उनके निधन के बाद कांग्रेस में शोक की लहर है। निकाय चुनाव में शेख गफ्फार महापौर पद के प्रबल दावेदार भी थे।

शेख़ ग़फ़्फ़ार यदि जीतते तो वे कांग्रेस की ओर से शहर मेयर के सबसे नज़दीकी दावेदार होते। पांच दिनों से अपोलो में योग्य चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उन्हें बचाने की क़वायद होती रही लेकिन सुबह शेख़ गफ़्फ़ार सबको अलविदा कह गए।शेख़ ग़फ़्फ़ार के असामायिक निधन से शहर में शोक की लहर है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट कर शोक जताया है। CM भूपेश बघेल ने शेख़ ग़फ़्फ़ार के निधन को कांग्रेस के साथ साथ समाज के लिए क्षति भी बताया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शेख़ ग़फ़्फ़ार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति निरुपित किया है।