छत्तीसगढ़ में फिर से रफ्तार पकड़ेंगी बसे…. हड़ताल हुई खत्म…सरकार ने मानी ये मांग…

0
316

रायपुर। प्रदेश में बसे फिर से रफ्तार पकड़ेंगी। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपना महाबंद वापस ले लिया है। अब बुधवार से पहले की ही तरह बसें सभी रूट पर चलाई जाएंगी। मंगलवार शाम यातायात महासंघ के नेता परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के पास पहुंचे थे।

बस सेवा दोबारा शुरू करने का किया एलान

बस ऑपरेटर्स इसी बात पर अड़े थे कि जब तक सरकार किराया बढ़ाने पर मंजूरी नहीं देती बसें नहीं चलाई जाएंगी। इस पर मंत्री अकबर ने महासंघ के पदाधिकारियों से कहा है कि उनके हक में सरकार जल्द ही फैसला लेगी। इसके बाद बस मालिकों बुधवार सुबह से बस सेवा दोबारा शुरू करने का एलान किया।

कितना किराया बढ़ेगा फिलहाल ये तय नहीं

सरकार से सहमति के बाद अब बस संचालक किराया बढ़ाएंगे। जाहिर है बोझ आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। किराया कितना बढ़ेगा ये फिलहाल तय नहीं है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक हर रूट में 20 से 30 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है। इसे लेकर परिवहन विभाग के साथ एक और बैठक बस मालिक कर सकते हैं।