प्रदेश दौरे पर आए एमपी के पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, कहां – मुख्यमंत्री भूपेश प्रतिशोध की भावना से कर रहे हैं काम, वहीं राहुल गांधी के ऊपर भी किया तीखा हमला..

0
70

18 जुलाई 2019, रायपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह प्रदेश दौरे पर आए हुए हैं। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले किया। उन्होंने राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल प्रतिशोध की भावना से काम कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के कर्ज माफी का जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने इसको लेकर राहुल गांधी पर भी हमला बोला। शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो चुनाव के बाद मैदान छोड़कर भाग गए। जबकि हम अपने संगठन के विस्तार को लेकर काम कर रहे हैं।

शिवराज सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में हमें लोगों का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। हम सर्वव्यापी पार्टी बनने की दिशा में काम कर रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक संकट पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब जहाज डूबता है तो लोग उसे छोड़कर भागते हैं, पहले राहुल गांधी भागे और अब कांग्रेस का पाप उसे समाप्त कर रहा है। कर्नाटक के विधायक खुद ही उनका साथ छोड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here