सूर्य ग्रहण : कल 6 घंटे लंबा होगा सूर्य ग्रहण,दिन में होगी रात, करनी चाहिए ये विशेष पूजा…खुली आंखों से ना देखें

0
112

रायपुर 20जून, 2020 कल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण कल रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा ।बता दें कि सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन होता है जब चंद्रमा सूर्य को तकरीबन 98.8 फीसदी तक ढक देता है।रविवार को पड़ने वाले ग्रहण का सूतक काल आज रात 09:15PM से शुरू हो जाएगा । इस दौरान पूजा घर और मंदिरों के पट बंद रहते हैं। लोग ग्रहण सूतककाल से पहले ही अपने देवी देवताओं की पूजा करके उनके गेट बंद कर देते हैं। इसके बाद ग्रहण सूतककाल समाप्त होने पर लोग फिर मंदिर और पूजा घरों को खोलते हैं, मूर्तियों में गंगाजल छिड़कर उन्हें पवित्र करते हैँ और विधिवित पूजा पाठ पहले की तरह शुरू करते हैं।

सुबह 9:15 बजे ग्रहण शुरू हो जाएगा और 12:10 बजे दोपहर में पूर्ण ग्रहण दिखेगा।03:04 बजे ग्रहण समाप्त होगा। ग्रहण करीब 6 घंटे लंबा होगा।