01 जून 2019, रायपुर। राजधानी में पुलिस विभाग में फिर से बड़ा फेरबदल हुआ है। रायपुर एसएसपी आरफि शेख ने सात एसआई और 18 एएसआई की नई पदस्थापना की है। जिसमें हृदय लाल बंजारे थाना मौदहापारा को अब थाना नेवरा में पदस्थ किया गया है। मोहनी दास थाना सिविल लाईन को थाना गुढ़ियारी, गोपाल रात्रे थाना डी.डी. नगर को थाना उरला, शिवनाराण सिंह थाना डी.डी.नगर को थाना माना भेजा गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से ज्वाइनिंग का निर्देश दिए हैं।