खास खबर: फरवरी में 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, 31 जनवरी और एक फरवरी को है बैंकों की हड़ताल..

0
73

रायपुर 29 जनवरी, 2020। फरवरी 2020 में बैंकों की लंबी छुट्टियां हैं। रिजर्व बैंक की वेबसाइट के मुताबिक पूरे फरवरी में बैंक 11 दिन बंद रहेंगे। इन दिनों बैंकों का कामकाज बंद रहेगा। इसमें सरकारी और निजी बैंक दोनों की छुट्टियां शामिल हैं। फरवरी में कुल 5 छुट्टियां, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को भी बैंक बंद रहेगा। मतलब कुल मिलाकर 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसमें चार रविवार शामिल हैं। वहीं भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के साथ वेतन संशोधन वार्ता विफल होने के बाद बैंक यूनियनों ने 31 जनवरी और एक फरवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। अप्रैल में से अनिश्चतकालीन हड़ताल का भी ऐलान किया गया है। यही नहीं लगातार तीन दिन 11, 12 और 13 मार्च को भी बैंक ने हड़ताल करने का निर्णय किया है। बता दें 31 जनवरी को जहां आर्थिक सर्वे आएगा तो वहीं 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। 

अगर फरवरी में आपको बैंक से जुड़े काम की कोई प्लानिंग है तो पूरी लिस्ट नोट कर लीजिए। फरवरी में 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। बता दें कि इन 11 छुट्टियों (Bank Holidays) में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियों के साथ महीने का दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)ने साल 2020 के लिए बैंक हॉलीडे 2020 कैलेंडर (Bank Holidays 2020 Calendar) जारी कर दिया है। RBI की वेबसाइट में जाकर देख सकते है।

मार्च में करीब आठ दिन बैंक बंद रहेंगे

मार्च में होली और अन्य छुट्टी को मिलाकर करीब आठ दिन बैंक बंद होने के आसार हैं। यूनियन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अगर मांगे पूरी नहीं होती हैं तो बैंक 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होगी। 8 जनवरी  बुधवार को को भी बैंक हड़ताल पर थे। दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में 8 जनवरी को ‘भारत बंद’  का ऐलान किया था। इसको लेकर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल पर चले गए थे।