रघुनाथनगर से शुरू होकर कई गांव में पहुंचेगी गांधी विचार पदयात्रा.. ब्लॉक अध्यक्ष अशोक जायसवाल समेत सैकड़ों कांग्रेसी हुए शामिल..

0
81

बलरामपुर@ आकाश साहू। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज से 7 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय पदयात्रा की शुरुआत की है। इसी क्रम में आज बलरामपुर जिला के रघुनाथनगर गांव से गांधी विचार पदयात्रा की शुरुआत की गई।
इस पदयात्रा में कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक जायसवाल समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल है। यह पदय़ात्रा 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

  • रघुनाथनगर से शुरू हुई यात्रा रमेशपुर, बगईनार, जनकपुर, करम डीहा क.कमलपुर होते हुए आदि गांव तक पहुंचेगी।
  • अशोक जायसवाल ने यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन चरित्र को अपने जीवन में उतारना उन पर चलना बहुत जरूरी है।
  • सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर बापू ने हमें आजादी दिलाई स्वदेशी का नारा दिया।
  • ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि आज यदि हमें अपने देश की स्वतंत्रता व लोकतंत्र को बचाना है, तो बापू के आदर्श बापू के विचार जीवन में अपनाकर ही हम आगे बढ़ सकते है।