अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों और संयोजकों का आज फिर हुआ विस्तार.. जानिए किसे मिली समाज की जिम्मेदारी..

0
177

रायपुर 20 अगस्त, 2019। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों और संयोजकों का आज फिर विस्तार हुआ है। आगे भी निरंतर नए पदाधिकारियों को जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह (पूर्व सांसद, प्रतापढ़, यूपी), नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं कोषाध्यक्ष माननीय बच्चन सिंह राणा (नई दिल्ली), राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू (लखनऊ), यूवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भार्गव (नईदिल्ली), राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम (बस्तर), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह (भिलाई) एवं प्रदेश अध्यक्ष शाश्वत ठाकुर की सहमति से कार्यकारी अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, महासचिव संजू नारायण सिंह एवं सालिक सिंह ठाकुर नियुक्त किया गया है।

सालिक सिंह ठाकुर रायपुर
  • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुजीत परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह और प्रदेश अध्यक्ष शाश्वत ठाकुर ने आज फिर कई पदाधिकारियों और प्रदेश संयोजकों के नाम की घोषणा की है।
  • जिनमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव संजू नारायण सिंह, महासचिव सालिक सिंह ठाकुर रायपुर नियुक्त किया गया है।
  • इसके अलावा दीपक ठाकुर (रायपुर) और मनीष ठाकुर (रायपुर) को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • वही मार्गदर्शक मंडल के प्रदेश संयोजक में जग्गु सिंह ठाकुर (रायपुर), परमानंद सिंह (रायपुर), रणवीर सिंह बैस (बालोद), राजेंद्र सिंह ठाकुर (डोंगरगांव), हिम्मत सिंह ठाकुर (डोंगरगढ़), अशोक सिंह (कवर्धा) और ओम सिंह (जांजगीर कोटमी) से प्रदेश संयोजक बनाया है।
जग्गु सिंह ठाकुर (रायपुर). हिम्मत सिंह ठाकुर (डोंगरगढ़) , ओम सिंह (जांजगीर कोटमी) , रणवीर सिंह बैस (बालोद)

गौरतलब है कि सोमवार को भी क्षत्रिय समाज में युवाओं को जोड़ने सभी 5 संभागों में प्रभारियों की नियुक्त की थी। समाज ने शास्वत ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी दी है। शास्वत ठाकुर को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं राजनांदगांव के युवा मोनू बहादुर सिंह को प्रदेश का महासचिव बनाया है। मोनू बहादुर सिंह दुर्ग संभाग के भी प्रभारी होंगे। जो समाज के युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। इसके साथ ही समाज के प्रतिष्ठित लोगों को मार्गदर्शक मंडल का संयोजक बनाया है। जो युवा पीढ़ी को मार्गदर्शित करेंगे। साथ ही उल्लेखनीय कार्य करने वालों युवाओं को समाज से जोड़ने का भी काम करेंगे। मार्ग दर्शक मंडल के लिए 11 संयोजकों की नियुक्ति की थी। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह और प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से प्रदेश और जिला अध्यक्ष का आगामी दिनों में जल्द विस्तार किया जाएगा।

जय महाराणा जय राजपूताना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here