जिंदा करवाने की जिद में दो शवों का पोस्टमार्टम नहीं करवाने पर अड़े.. डॉक्टर नहीं माने तो पहुंच गए कलेक्टर के पास.. फिर जो हुआ…

0
54

रायगढ़ 16 सितंबर 2019। जिले में अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। रायगढ़ में बीते सप्ताह सांप के डसने से नानी और नाती की मौत हो गई थी। अस्पताल ले जाते वक्त दोनों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद चिकित्सक शवों को पोस्टमार्टम करने मुर्दाघर भेजने लगे। इसी दौरान परिवार वाले कहने लगे कि पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे, दोनों लाश सौंप दो, इन्हें हम जिंदा करवाएंगे। डॉक्टरों ने परिजनों की बात नहीं मानी तो परिजन सीधे कलेक्टर के पास पहुंच गए। और शव को पोस्टमार्टम नहीं करवाने की गुहार लगाने लगे।

  • मामला रायगढ़ जिले के खरसिया के ठाकुर दिया गांव का है। 
  • यहां के रहने वाले योगेश दास महंत (13) और उसकी नानी श्याम बाई महंत (70) को बीते 11 सितंबर की रात को सांप ने डस लिया। 
  • इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  • इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजने की बात डॉक्टर ने कही, इसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया।

यहां थी जिंदा होने की उम्मीद

  • मिली जानकारी के मुताबिक परिवार वाले दोनों के शव को बाराद्वार के पास कैथा गांव ले जाना चाह रहे थे। 
  • लोगों को ऐसा अंधविश्वास है कि सांप डसने वाले व्यक्ति को वहां पहुंचाने पर उसका जहर उतर जाता है और वह फिर से जीवित हो जाता है।
  • परिवार वालों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया और वे सीधे कलेक्टोरेट पहुंच गए। कुछ देर बहश के बाद अ​फसरों ने परिवार वालों को समझाया और अंधविश्वास पर ध्यान नहीं देने की बात कही।
  • अफसरों के समझाने पर परिवार के सदस्य माने और पोस्टमार्टम के बाद आगे की प्रक्रिया की गई।