सेल्फी की ऐसी दीवानगी.. युवक को गवानी पड़ी जान.. मलाजकुडूम वाटर फॉल में सेल्फी लेते वक्त फैसला पैर..

0
166

25 अगस्त 2019 कांकेर। छत्तीसगढ़ के फेमस वाटर फॉल मलाजकुडूम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेल्फी के चक्कर में युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी है। दरअसल कांकेर जिले के जहां एक लड़का अपनी महिला मित्र के साथ मलाजकुडूम जलप्रपात देखने के चक्कर में घुमते हुए पहाड़ के ऊपर छोर तक पहुंच गए। खतरनाक जगह पर सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसल गया। जिसके बाद जवानों ने घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि युवक गोपीचंद नेताम किस हादसे में मौत हुई है युवक नरहरपुर ब्लॉक के देवगांव के केतांलाल देवांगन के पुत्र हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवगांव नरहरपुर निवासी गोपी नेताम शनिवार को कांकेर सीएम कार्यक्रम में आया था। कार्यक्रम स्थल से वह अपनी प्रेमिका के साथ घुमने के लिए मलांजकुड़ूम चला गया। जलप्रपात देखने के चक्कर में दोनों घुमते हुए पहाड़ के ऊपर छोर तक पहुंच गए। खतरनाक जगह पर सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसल गया। जब युवक का पता नहीं चला तो लड़की ने आसपास के लोगों को जानकारी दी।

बताया जा रहा कि युवक करीब 3.30 बजे युवती के साथ जल प्रपातपर था। सूचना के बाद कांकेर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। घंटों मशक्कत के बाद युवक का पता चल पाया है। जवानों ने युवक की बॉडी को रात 9:30 बजे ढूंढ निकाला।