21 जून को सूर्यग्रहण ….इन राशियों के लिए शुभ संकेत…जीवन में आएगा बदलाव…देश के इन-इन जगाओं पर दिखेगा ग्रहण …

0
589

रायपुर 15 जून 2020 इस बार साल के सबसे बड़े दिन 21 जून को दुर्लभ घटना होगी। यानी रविवार आषाढ़ अमावस्या को वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा। इसे कंकणाकार ग्रहण भी कहते हैं। यह सूर्य ग्रहण देश के कुछ भागों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।
इस बार चार राशियां ऐसी हैं जिनके लिए सूर्य ग्रहण खुशखबरी लेकर आ रहा है।सूतक काल 20 जून शनिवार रात 9:15 बजे से शुरू हो जायेगा। इसी के साथ शहर के मठ-मंदिर के पट भी बंद हो जाएंगे। आपको बता देें कि ग्रहण के 12 घंटे पहले और 12 घंटे बाद तक के समय को सूतक काल मानते हैं।
इनके जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। आने वाली 21 जून, रविवार को सूर्य ग्रहण लग रहा है। । ज्‍योतिष गणना के अनुसार यह ग्रहण देश व दुनिया के लिए कई अर्थों में निर्णायक साबित हो सकता है। सूर्य ग्रहण से 16 दिन पहले चंद्र ग्रहण था और 14 दिन बाद भी चंद्र ग्रहण लगेगा। 30 दिन के अंतर में तीन ग्रहणों का संयोग बहुत प्रभावी एवं फलदायक माना जा रहा है। सूर्य ग्रहण के बाद सृष्टि में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक तौर पर उथल-पुथल मच सकती है लेकिन यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम के संकेत भी दे रहा है।