पुलिस के सामने 9 नक्सलियों का सरेंडर.. नक्सलियों में 10 लाख के इनामी और पति-पत्नी भी शामिल..

0
54

सुकमा। सुकमा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 9 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। इसमें से एक नक्सली बदरू पर दस लाख का इनामी घोषित था। वह मदनवाड़ा घटना में शामिल रहा है। साथ ही राजनांदगांव में भी कई घटनाओं में शामिल रहा है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में पति और पत्नी भी शामिल हैं। एएसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की पुष्टि की है।