14 जवानों की हत्या की वारदात में शामिल रही इनामी महिला नक्सली का सरेंडर, SP अभिषेक पल्लव के सामने किया सरेंडर, पांच लाख का था इनाम..

0
83

दंतेवाड़ा 18 मई, 2019। नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां 5 लाख रूपए की इनामी महिला नक्सली नंदे ने एसपी अभिषेक पल्लव के सामने सरेंडर किया। जानकारी के मुताबिक महिला नक्सली नंदे कई नक्सली वारदातों में शामिल रही। नंदे केरलापाल एरिया कमेटी की सदस्य भी थी।

  • पुलिस सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2003 में गुंडम गेलूर में ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया था, उसमें भी महिला नक्सली नंदे का भी हाथ था।
  • इसके अलावा 2010 में नारायणपुर के झारा घाटी में फायरिंग हुई थी, जिसमें 5 जवान शहीद हुए थे।
  • 2014 में सुकमा की चिंतागुफा के कसालपाड़ फायरिंग मामले भी नंदे की संलिप्तता पाई गई थी। कसालपाड़ फायरिंग मामले में 14 जवान शहीद हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here