निगम मंडलों की नियुक्ति पर अभी सस्पेंस जारी…देखिये क्या बोले कैबिनेट मंत्री सिंहदेव

0
604
  • निगम मंडलों की नियुक्ति के लिए करना होगा और इंतज़ार, टुकडो में जारी होगी सूचि

रायपुर 27 जून 2020। निगम मंडल में नियुक्ति अभी कुछ दिन और टल सकती है। दरअसल अभी सूची पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। ऐसे में दो से तीन सप्ताह का वक्त और लग सकताहै। निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अभी कितने निगम मंडलों में नियुक्ति की जाये, इस पर सहमति नहीं बनी है। 60 से ज्यादा निगम मंडल है, उनमें पहली सूची में किन-किन मंडलों को शामिल किया जाये, इसे लेकर फैसला होना है। इस बयान के साफ है कि अलग-अलग पार्ट में लिस्ट निगम मंडलों में नियुक्ति की निकलेगी। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि एक साथ सभी निगम मंडलों में नियुक्ति किया जाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्डिनेशन कमेटी, मुख्यमंत्री और पीसीसी ने नियुक्ति के लिए सहमति दे दी है, लिहाजा ज्यादा देरी नियुक्ति में अब नहीं लगेगी। दो या तीन सप्ताह में नियुक्ति कर ली जायेगी।दरअसल पिछले दिनों जिस तरह से प्रभारी पीएल पुनिया ने मुख्यमंत्री और सीनियर मंत्रियों के साथ मैराथन बैठक की थी, उसे लेकर ये चर्चाएं चलने लगी थी, कभी भी लिस्ट जारी हो सकती है, लेकिन अब सिंहदेव के बयान ने दावेदारों का इंतजार कुछ दिन के लिए और बढ़ा दिया है। हालांकि खुद सिंहदेव ने कहा है कि उन्होंने नाम अभी तक अपनी तरफ से नहीं भेजे है, जिसका रिमांडर पीसीसी की तरफ से आ रहा है। नामों की लिस्ट जैसे ही पूरी पीसीसी के पास पहुंच जायेगी, प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।