राष्ट्रीय साहू युवा विकास महासमिति छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण व प्रतिभा सम्मान समारोह 14 को..

0
61

धमतरी/कुरूद। स्वजातीय जनों के लिए हर्ष की बात है कि राष्ट्रीय साहू युवा महासमिति छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के तत्वावधान में शपथ ग्रहण एवं मेधावी विद्यार्थियों, वरिष्ठजनों, शहीद परिवारों, प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 14 अक्टूबर दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन धमतरी जिला कुरूद तहसील के ग्राम कठौली में होगा। इस आयोजन में राजस्थान, मुंबई, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से समाज के लोग शामिल होंगे। बता दें कि साहू समाज के करीब 500 लोग इस आयोजन में भाग लेंगे। साथ ही नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।

आयोजन के मुख्य अतिथि: श्यामकुमार साहू राष्ट्रीय संरक्षक गंजबासौदा म.प्र., वेद राठौर राष्ट्रीय सह संरक्षक अलवर राजस्थान, गणेशराम साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष मड़ावरा ललितपुर उ.प्र. आदि होंगे। इस आयोजन की अध्यक्षता अनीता साव राष्ट्रीय अध्यक्ष कोलकाता पश्चिम बंगाल, तनु साहू राष्ट्रीय कार्य कारी अध्यक्ष रायपुर, गीता साहू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजनांदगांव करेंगे।

विशिष्ट अतिथि: नरेंद्र साहू राष्ट्रीय महासचिव सागर, श्रीराम साहू राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बेगमगंज रायसेन, डॉ.रविद्र साहू राष्ट्रीय संगठन प्रभारी जांजगीर, दुर्गेश साहू राष्ट्रीय संयोजक बिरकोनी महासमुंद, नीतू साहू राष्ट्रीय संगठन प्रभारी लखनऊ, डॉ. राजेश गुप्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री लुधियाना पंजाब, बलराम राव राष्ट्रीय सचिव किशनगढ़ राजस्थान, डॉ. आरबी गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवहर बिहार, तेजराम साहू राष्ट्रीय राष्ट्रीय सचिव धमतरी, रत्नेश साहू राष्ट्रीय सचिव मुंबई, शिवानी साहू राष्ट्रीय सचिव महिला रायपुर, अमोद राठौर राष्ट्रीय सलाहकार उ.प्र. करेंगे। साथ ही शकुंतला साहू प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कठौली, शैलेंद्र हिरवानी साहू कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष महासमुंद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में चंद्रभागा साहू प्रदेशाध्यक्ष कार्यकारी महिला, संध्या साहू उपाध्यक्ष धमतरी, हितेश मोदी प्रदेशाध्यक्ष गुजरात, मुकेश साहू प्रदेशाध्यक्ष, दिनेश साहू प्रदेशाध्यक्ष, पप्पु साहू प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली, विष्णु साहू कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान, राजेश साहू प्रदेश प्रभारी, नरेश साहू, प्रदेश संयोजक बिहार, पुरन साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष, रविंद्र साहू प्रदेश प्रभारी छ.ग., गायत्री साहू प्रदेश संयोजक महिला, संजय साहू प्रवक्ता छत्तीसगढ़, रमेश सोनसायटी प्रदेश संरक्षक, गौकरण साहू सरपंच कठौली, रामानंद साहू आरंग, रमाकांत साहू फुसेरा, लोकेश साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष, भिर्गुराम साहू आरंग का योगदान रहेगा।