दर्जी की बेटी ने किया ऐसा काम कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को करना पड़ा सम्मान.. बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा- आपने छोटी उम्र में बड़ा काम किया..

0
81

25 सितंबर 2019 ,नई दिल्ली। जब आप अच्छा काम करते है तो उसका फल जरूर मिलता है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के बरेली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एनएसएस ईकाई की स्वयं सेविका रही प्रिया आर्या को मंगलवार को राष्ट्रपति ने एनएसएस का सर्वोच्च पुरस्कार दिया। प्रिया के पापा टेलर हैं। पुरस्कार देते समय राष्ट्रपति ने प्रिया को बधाई देकर कहा कि आपने छोटी उम्र में बड़ा काम किया है।

  • दिल्ली में मंगलवार को देशभर के 29 स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। माध्यमिक शिक्षा से पुरस्कृत होने वाली प्रिया एकमात्र स्वयंसेविका हैं।
  • प्रिया ने अपनी कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत के दिशा निर्देशन में कार्य करते हुए ये मुकाम हासिल किया।
  • अटरिया गांव की रहने वाली प्रिया के पिता महेशराम आर्य एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर थे। 12 वर्ष पहले फैक्ट्री बंद हो गई। अब वह रेडीमेड शोरूम में टेलर हैं।
  • महेश की नौकरी जाने के बाद परिवार तंगहाली में आ गया था। उसके बाद भी प्रिया ने सफलता की इबारत लिख दी।
  • प्रिया बड़े होकर वैज्ञानिक बनना चाहती है। इस समय वह बरेली कालेज की छात्रा है।
  • इन कामों के लिए मिला पुरस्कार
    प्रिया ने एनएनएस के माध्यम से गोद लिए गांव में जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा संबंधी परिणामों में सुधार करने के लिए लगातार फ्री कोचिंग दी।
  • खुले में शौच के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया। पालपुर गांव में शौचालयों के निर्माण में सहायता भी की।
  • संपूर्ण टीकाकरण अभियान में भी उनकी सक्रियता के अच्छे परिणाम मिले।
  • उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान, आत्मरक्षा, जल संरक्षण जैसे अभियानों में भी भाग लिया।