तारन प्रकाश सिन्हा ने संभाली राजनांदगांव जिले के कलेक्टर पद की जिम्मेदारी..

0
350

रायपुर। राजनांदगांव जिले के नवपदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने नवनियुक्त कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को कार्यभार सौंपा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।