TCS बनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी IT कंपनी.. इतिहास रचते हुए अमेरिकी कंपनी DXC टेक्नोलॉजी को पछाड़ा..

0
79

आईटी सर्विसेज देने वाली कंपनी TCS ने एक और इतिहास रच दिया है। अमेरिकी कंपनी DXC टेक्नोलॉजी को आमदनी के मामले में पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। पिछले वित्त वर्ष में TCS की आय 2090 करोड़ डॉलर (करीब 1,46,300 करोड़ रुपये) हो गई है। वहीं, इस दौरान DXC की आय 2070 करोड़ डॉलर (करीब 1,44,900 करोड़ रुपये) रही है।

आपको बता दें कि राजेश गोपीनाथन के सीईओ बनने के बाद TCS लगातार नई उंचाइयों को पहुंचती जा रही है। इसी वजह से बीते वित्त वर्ष  018-19 में उनका वेतन 28 फीसदी बढ़ा दिया गया है। यह अब 16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

TCS ने रचा इतिहास- इस साल की शुरुआत में TCS मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी गई थी। वहीं, अब आमदनी के मामले में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी स्थान हासिल किया है। DXC ने गुरुवार को अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी की आमदनी पर दबाव दिखा। दरअसल कंपनी ने अपने कारोबार का रिस्ट्रक्चरिंग की है। इस वजह से आमदनी पर दबाव दिखा। हालांकि, नतीजे बाजार के अनुमान से कहीं बेहत रहे हैं।

आपको बता दें कि आमदनी के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी IBM है। इसकी सालाना आय करीब 7500 करोड़ डॉलर है। इसके बाद एसचेंर का नंबर आता है। वहीं, अब तीसरे नंबर पर TCS आ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here