12 जुलाई 2019, भिलाई। ट्रांसफर पॉलिसी के तहत पहली लिस्ट शुक्रवार को आने वाली है। दुर्ग जिले के 249 शिक्षकों की सूची कलेक्टर को भेजी गई है। प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से तबादला सूची शुक्रवार को जारी हो सकती है।
निर्देश के हिसाब से तबादला सूची 12 जुलाई को जारी करना है। इसलिए शिक्षकों की सूची को प्रशासन द्वारा भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बार कलेक्टर स्तर पर भी तबादला सूची की छानबीन करवाई जा रही है। ताकि गलतियों की गुजांइश नहीं हो। उसके बाद अंतिम अनुमोदन करवाया जाएगा।