पंडवानी गायिका तीजन बाई को मिलेगा पद्म विभूषण, गौतम गंभीर और मनोज बाजपेयी समेत 112 को भी मिलेगा पुरस्कार…

0
96

25 जनवरी 2019, नई दिल्ली/भिलाई। लोक गायिका तीजन बाई, क्रिकेटर गौतम गंभीर और अभिनेता मनोज वाजपेयी समेत विभिन्न क्षेत्रों के 112 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने तीजन बाई को पद्म विभूषण, जबकि गंभीर और मनोज वाजपेयी को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना है। इस बार पद्म पुरस्कार समिति को 49 हजार 992 लोगों के नाम भेजे गए थे। 2010 की तुलना में यह संख्या 32 गुना ज्यादा है। तब सिर्फ 1313 नॉमिनेशन प्राप्त हुए थे।

2017 में इन पुरस्कारों के लिए 35 हजार 595 नॉमिनेशन प्राप्त हुए थे इनमें से 84 लोगों को पुरस्कार दिए गए। इसी तरह 2016 में 18 हजार 768 नॉमिनेशन प्राप्त हुए थे। इनमें से 89 लोगों को अवार्ड दिए गए।

पंडवानी गायिका तीजनबाई को दिल्ली में पद्माविभूषण से सम्मनित किया जाएगा। 72 साल की तीजन बाई को ये पुरस्कार पंडवानी गायन के क्षेत्र में दिया गया है। तीजन बाई को तीन बार सर्वोच्च उपाधि डी लिट से भी सम्मानित किया जा चूका है। इससे पहले भी तीजन बाई को अलग-अलग यूनिवर्सिर्टी ने तीन बार शिक्षा की सर्वोच्च उपाधि डी लिट से सम्मानित किया है। देश ही नहीं विदेशों में भी इनके नाम से लोग पंडवानी को जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here