सरगांव में भयानक सड़क हादसा.. 3 लोगों की मौत.. खड़ी हाईवा पर पीछे से टकराई अर्टिगा कार.. हाईवा में कार का आधा हिस्सा फंसा..

0
117

रायपुर 13 फ़रवरी, 2020। बिलासपुर रायपुर हाईवे पर सरगांव में भयानक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सड़क किनारे खड़े हाईवा पर पीछे से अनियंत्रित गति से आ रहे आर्टिका कार टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि, आर्टिका कार का आधा हिस्सा खड़े हाईवा में फँस गया।

जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें एक वह हाईवा चालक है जो कि हवा चेक कर रहा था, शेष दो आर्टिका में सवार थे।
जेसीबी के ज़रिए कार को हाईवा से निकाला गया, जानकारी के मुताबिक कार में फंसे शवों को बाहर निकाल लिया गया है।