पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री की अश्लील फोटो अपलोड करने पर भड़के भाजपा समर्थक, नाराज कार्यकर्ताओं ने थाना घेर कार्रवाई की मांग की, साथ ही लिखित शिकायत भी दर्ज की…

0
67

18 मई 2019, बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री की अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड करने से नाराज समर्थकों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने फोटो अपलोड करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत भी की है।

  • भाजपा कार्यकर्ताओं को शनिवार की सुबह जानकारी मिली कि जानिसार अख्तर नामक के युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री की अश्लील फोटो अपलोड की है।
  • इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने दोपहर को सिविल लाइन थाना का घेराव कर युवक पर कार्रवाई की मांग की।
  • उसके खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई।
  • उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
  • इस दौरान प्रमुख रूप से धनंजय गोस्वामी, दाऊ शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, राजकुमार मानिकपुरी, राहुल सराफ, सचिन सोनी, अभिषेक शुक्ला, अमन जुनेजा, अमन सोनी, संतोष दुबे, सोनू ठाकुर, अमित चुतर्वेदी, भरत मंगवानी मौजूद रहे।
  • मालूम हो हो कि कुछ दिन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट किया गया था।
  • इस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
  • इस मामले में भी कार्यकर्ता युवक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here