भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को महिमा मंडित कर व्यक्तिवादी विचारधारा थोपा था –  कांग्रेस

0
110

रायपुर 28 दिसम्बर 2018। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा सरकारी प्रपत्रो से दीनदयाल उपाध्याय की फोटो हटाने का निर्णय देश-प्रदेश हित में लिया गया निर्णय है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा सरकारी प्रपत्रो में दीनदयाल उपाध्याय की छायाचित्र लगाने के निर्णय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा रद्द किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि, महान भारत देश के बलिदानी पुरूषो की महत्ता से खिलवाड़ करने वाली आरएसएस, भाजपा पर करारा तमाचा है।

  • घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के महान सपूतो का सम्मान करना हमारा पहला कर्तव्य है।
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय ज्ञानी- ज्ञाता समाज सेवक हो सकते है मगर उन्होंने देशहित में ऐसा कोई कार्य नही किया जिसे प्रेरणादायीं समझ जाये।
  • भाजपा अपने पित्र संस्थापक को जबरन महान बताने में लगे रहे, छत्तीसगढ़ के लिहाज से उनका कोई योगदान नहीं रहा है।
  • अच्छा होता कि छत्तीसगढ़ के महान सपूत गुंडाधुर, शहीद वीरनारायण सिंह, पंडित सुंदरलाल शर्मा, समाज सेवी बिन्नी बाई जैसी अनेक विभूतियां है उनका छायाचित्र लगाते तो प्रदेश में अच्छा संदेश जाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here