प्लास्टिक कवर बुके से कलेक्टर को स्वागत करना पड़ा मंहगा.. दो अधिकारियों को 2-2 हजार का जुर्माना..

0
106

बेमेतरा। बेमेतरा में प्लास्टिक कवर वाले बुके से स्वागत करना दो अधिकारियों को भारी पड़ गया। दोनों अधिकारियों को दो-दो हजार का जुर्माना भरना पड़ा। दरअसल रविवार को मुख्यमंत्री का लोकवाणी कार्यक्रम में शामिल होने कलेक्टर शिखा राजपूत गुधेली ब्लॉक गई थीं। जहां जिला अधिकारी राजकुमार जामुलकर और बेरला के परियोजना अधिकारी सरल कुमार ने प्लास्टिक कवर वाले बुके से कलेक्टर का स्वागत किया। जिससे कलेक्टर नाराज हो गईं और अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने दोनों ही अधिकारियों पर दो-दो हजार का जुर्माना भी लगाया।