निगम की टीम ने हाइवे किनारे स्थित रेस्टोरेंट में मारी रेड, चल रहा था हुक्काबार, निगम ने जुर्माना लगाया और बंद किया रेस्टोरेंट…

0
86

12 मार्च 2019, भिलाई। स्वास्थ्य विभाग नगर निगम भिलाई की टीम ने मंगलवार को शहर के एक कैफे में छापामार कार्रवाई की। निगम आयुक्त एसके सुंदरानी के निर्देशन पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली अपनी टीम के साथ जोन-1 के वार्ड 12 जीई रोड वीआईपी रेस्टोरेंट पहुंचे। जहां हुक्काबार भी संचालित हो रहा था।

निगम को लगातार शिकायत मिल रही थी कि वहां पर अवैध रूप से हुक्काबार संचालित किया जा रहा है। जब टीम पहुंची तो हुक्काबार के मालिक के पास दिखाने के लिए कोई दस्तावेज भी नहीं था। निगम की टीम ने वीआईपी रेस्टोरेंट पर ताला जड़ दिया। साथ ही पांच हजार रुपए का दांडिक शुल्क भी वसूला गया। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि शहर के अन्य इलाकों से शिकायत मिली है। जहां छापामार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here