गृहमंत्री साहू के क्षेत्र में भाजयुमो का मंडल अध्यक्ष चला रहा था जुआं का फंड…पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, सभी को भेजा जेल…

0
75

27 अगस्त 2019 भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मंडल के अध्यक्ष सोनू राजपूत समेत 8 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने मंगलवार को प्रतिबंधात्मक धारा लगाते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। उतई पुलिस ने सभी जुआरियों को सोमवार रात ग्राम छाटा खार से गिरफ्तार किया था। मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र राजपूत उर्फ सोनू के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। बता दें कि उतई क्षेत्र गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के क्षेत्र में आता है। 

पुलिस ने बताया कि जुआरी घुघसीडीह के रहने वाले गोविंद ओझा (34) घुघसीडीह, कमल नारायण साहू (63), उतई के प्रकाश सिंह (27), सनत चंद्राकर (46) निवासी घुघसीडीह, नारायण साहू (30) मुडपार, सेवकराम यादव (32) निवासी मुडपार,सागर नेताम (29) निवासी गांधी चौक उतई और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोनू राजपूत (29) निवासी इंदिरा नगर उतई को गिरफ्तार किया गया है।  जुआरियों से 50 हजार 460 रुपए बरामद किए गए। जुआरियों के खिलाफ कई बार शिकायत मिली थी।