नसबंदी कराने पहुंची महिला का डॉक्टर ने मुक्का मारकर दांत तोड़ दिया , पीड़िता के परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत, पुलिस जाँच में जुटी

0
81

7 जनवरी 2020 अंबिकापुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार को डॉक्टर ने एक महिला का मुक्का मारकर सामने का दांत तोड़ दिया। महिला नसबंदी का ऑपरेशन कराने के लिए पहुंची थी। महिला ने डॉक्टर पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह नसबंदी कराने अस्पताल गई थी। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला की पिटाई कर दी

महिला ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर मारपीट कर दांत तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की है। साथ ही मणिपुर चौकी में भी शिकायत दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

महिला ने डॉक्टर पर लगाया आरोप

महिला का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान पेट नॉर्मल नहीं होने पर डॉक्टर ने चेहरे पर मुक्का मार दिया। जिसके कारण उसका दांत टूटा। परिजनों ने इस संबंध में थाने में शिकायत दी है। वहीं

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान गलती से मुंह पर डॉक्टर की कोहनी लग गई थी

दरअसल, घुटरापारा निवासी संतोषी सिंह परिजनों के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निवास के पास स्थित मेडिकल काॅलेज अस्पताल में सोमवार सुबह नसबंदी कराने पहुंची थी। ऑपरेशन थियेटर में उसके आगे का एक दांत टूट गया। जिसके बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि आपरेशन के दौरान पेट नार्मल नहीं होने पर डाॅक्टर ने चेहरे पर मुक्का मार दिया जिससे उसका दांत टूट गया। घटना के बारे में पता चलने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया जिससे तनाव की स्थिति बन गई।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा
अस्पताल प्रबंधन ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ. एसपी कुजूर ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान डाॅक्टर पोजीशन लेते हैं।’
इसी दौरान उनकी कोहनी से महिला के दांत पर लगा और टूट गया। उनका सामने का दांत पहले से निकला था।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। दांत टूटने के बाद भी महिला की नसबंदी हुई है। उधर अस्पताल प्रबंधन ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ. एसपी कुजूर ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान डाॅक्टर पोजीशन लेते हैं।’

इसी दौरान उनकी कोहनी से महिला के दांत पर लगा और टूट गया। उनका सामने का दांत पहले से निकला था। वहीं महिला के पति राणा प्रताप सिंह ने माणिकपुर चौकी में मामले को लेकर शिकायत दी है।