किन्नरों ने ओडिशा नृत्य के जरिए दिया नशामुक्ति मुक्ति का संदेश.. राजधानी में जुटा समुदाय..

0
81

रायपुर। मितवा संगठन और समाज कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को वृंदावन हॉल में तृतीय लिंग समुदाय का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समुदाय के भीतर नशे के बचाव व रोकथाम पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। यहां प्रदेशभर से 150 सदस्य शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में छग सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीईडी पूजा अग्रवाल ने कहा, नशे की लत को गंभीरता से लेना चाहिए। हमें किसी प्रकार से हानि हो उससे पहले डॉक्टर को दिखाना चाहिए। नशे की लत छोड़कर समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

  • पांरपरिक ओडिशा नृत्य रहा खास दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने प्रदेश भर से थर्ड जेंडर यहां पहुंचे हुए थे।
  • इस दौरान सभी ने एक-दूसरे से मिलकर दीपावली की बधाई दी। दिन को यादगार बनाने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
  • यहां थर्ड जेंडर ने मनमोहक डांस की प्रस्तुति देते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें ऐलीया ने पांरपरिक ओडिशा नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं छत्तीसगढ़ी व क्लासिक प्रस्तुति का मुख्य आकर्षण देखने को मिला।
  • नृत्य के जरिए लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। विद्या राजपूत ने कहा, कार्यक्रम के माध्यम से थर्ड जेंडरों को प्रतिभा दिखाने का मंच दिया गया।
  • भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे, ताकि प्रतिभाओं को मंच मिल सके।