फिंगेश्वर का प्रसिद्ध शाही दशहरा आज.. राजशाही वेशभूषा में निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा.. दुल्हन की तरह सजाया पूरा नगर, 50 हजार लोग जुटेंगे..

0
169

गरियाबंद@परमेश्वर साहू। प्रदेश भर में प्रसिद्ध यहां का शाही दशहरा आज बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई है। मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने शाही दशहरा के लिए पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया है। शाही दशहरा के दिन कई लोग अपने हाथों में पुराने समय के अस्त्र-शस्त्र के साथ पूर्व राजा के विशाल जुलूस में नजर आएंगे। नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के बाद देर रात मंदिर ट्रस्ट कमेटी के राजा महेंद्र बहादुर सिंह और कुंवर निलेश बहादुर सिंह राजशाही वेशभूषा में बाजे गाजे के साथ विशाल काफिला लेकर हाई स्कूल प्रांगण खेल मैदान पहुंचेंगे।

यहां राजपुरोहित द्वारा भगवान श्री की विधि विधान से पूजा की जाएगी। अंचल सहित पूरे क्षेत्र में अपने आप में अनूठा का शाही दशहरा लोगों के लिए काफी उत्साह का बना हुआ है। अनुमान है कि इसमें करीब 50 हजार से अधिक लोग जुड़ेंगे।

आतिशबाजी और ममता चंद्राकर का कार्यक्रम

  • गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के बाद छत्तीसगढ़ में ख्यातिप्राप्त यहां का शाही दशहरा विजयदशमी के बाद तेरस को मनाया जाता है।
  • तय कार्यक्रम के अनुसार दशहरा महोत्सव के शुभारंभ का सुबह बालाजी, पंच मंदिर, मौली माता मंदिर एवं फनीकेशवरनाथ महादेव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गी।
  • सभी मंदिरों में ध्वजारोहण के बाद आधी रात भगवान श्री रामचंद्र, सांग देवता के साथ राजा की मौजूदगी में विशाल सुबह का निकाली जाएगी।
  • इस मौके पर हाई स्कूल खेल मैदान में आकर्षण और भव्य आतिशबाजी मुख्य मंच के सामने की जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ की लोक कलाकार ममता चंद्राकर का छत्तीसगढ़ी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम भी होगा।