बस्तर संभाग में बाढ़ की स्थिति, जिला मुख्यालय बना टापू, वहीं उफनती नदी पार कर रहे तीन युवक बाइक समेत बहे..

0
91

03 अगस्त 2019, रायपुर। बीते 24 घंटे से अनवरत बारिश के चलते बस्तर संभाग में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। विशेष कर बीजापुर का जिला मुख्यालय टापू बन गया है। बीजापुर का संभाग मुख्यालय के साथ ही तेलंगाना और महाराष्ट्र से संपर्क टूट गया है। इंद्रावती नदी में उफान की वजह से महाराष्ट्र, भद्राकाली और तरलागुड़ा के बीच तारूड नदी में बाढ़ की वजह से तेलंगाना और बांगापाल के नजदीक तुमनार नदी में बाढ़ के कारण संभाग मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

  • बारिश से कुछ मकान गिरे हैं, जिसमें एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई है।
  • दंतेवाड़ा के कुआकोंडा के पालनार बाजार से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक नदी को पार करना भारी पड़ गया। नदी के तेज बहाव में बाइक सहित तीनों युवक बह गए। घटना कल देर शाम की है। मोलसनर का एक युवक रमेश किसी तरह बाहर निकल कर घर पहुचा। दो युवक बुधराम और भीमा का पता नहीं चल पाया है। परिजन और ग्रामीण नाले के किनारे तलाश कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी सुबह मौके के लिए रवाना हुए हैं।
  • सुकमा में गोदावरी ने पहली बार खतरे का निशान छू लिया है। जबकि कोंटा में शबरी के बैक वाटर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन सतर्क है और स्थिति बिगड़ने पर आबादी को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयार कर ली गई है।
  • बीजापुर में 24 घंटों से लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए हैं। इससे रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। चेरपाल में दो मकानों में पेड़ गिरा है। इससे मकान को काफी नुकसान हुआ है। जबकि घर मे सो रही बालिका मल्लिका एन्द्रिक गंभीर रूप से घायल हो गई है।
  • यह बालिका दीवार के नीचे दब गई थी। उसे उपचार के लिए चेरपाल अस्पताल ले जाया गया है। चेरपाल के शिक्षक तरुण सेमल का मकान भी पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है।
  • बीजापुर का संभाग मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। बांगापाल से होकर बहने वाली तुमनार नदी उफान पर है। बाढ़ का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। पुल के दोनों तरफ रोका गया यात्री वाहनों और मुसाफिरों को। मौके पर भैरमगढ़ तहसीलदार विनोद साहू मौजूद। हैं। फंसे यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here